13 June 2009

रात की कहानी ....




शबनमी रात
कांपते होंठो से
चाँद को सहलाती है
तुम्हारी आवाज़ कहीं दूर से आती है …

सर्द हवा
सरगोशी से
कुछ कह जाती है
तुम्हारी आवाज़ कहीं दूर से आती है …

सुरमई बादल
तारों के आँगन में
रोज़ मिलते हैं
तुम्हारी आवाज़ कहीं दूर से आती है …

महकता मोगरा
साथ मौसम की अंगडाई
बहकती है खुशबू
तुम्हारी आवाज़ कहीं दूर से आती है …

ख्वाब की तन्हाई
चुपके से जगती है
तुम फ़िर याद आते हो
तुम्हारी आवाज़ कहीं दूर से आती है …
बहुत दूर से आती है ...




No comments:

Post a Comment