कोई गीत नया मैं गाऊँ ,
सुर में खोता जाऊं ,
कोई गीत नया मैं गाऊँ …..
मन की अमराई में छुप कर
भीगी सारी रागिनियाँ
ढूंढूं उनको , खो जाऊं ,
सुर में खोता जाऊं ,
कोई गीत नया मैं गाऊँ ……
प्रेम की परिभाषा है धूमिल ,
सोये व्याकुल नैनों में सपने
जागूँ , फ़िर सो जाऊं ,
सुर में खोता जाऊं ,
कोई गीत नया मैं गाऊँ …..
ढलता है दिन धीमे धीमे
शाम सिमटती अलसाई
बोलूँ कुछ , चुप हो जाऊं …
सुर में खोता जाऊं ,
कोई गीत नया मैं गाऊँ …..

No comments:
Post a Comment