रात अधूरी ,
बात अनकही ,
तुम याद आए ...
खामोश चाँदनी ,
पुरवाई ,
तुम याद आए ...
बहकी बारिश,
भीगा मन ,
तुम याद आए ...
झिलमिल तारे ,
जागे सपने ,
तुम याद आए ...
झुकती पलकें ,
बहते बादल ,
तुम याद आए ...
मीठे वादे,
पागल मन,
तुम याद आए ...
बात अनकही ,
रात अधूरी ,
तुम याद आए ...

No comments:
Post a Comment